आज राजपुर विधानसभा के अंतर्गत नागपुर पंचायत, ग्राम कठजा (दलित बस्ती) से मुख्य न्यायाधीश माननीय बी. आर. गवई जी पर हुए हमले के विरोध में अपने साथियों के साथ तेजस्वी और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
यह प्रदर्शन केवल विरोध का नहीं, बल्कि संविधान, न्यायपालिका और सामाजिक न्याय की रक्षा का प्रतीक था।
हमारे देश की न्याय व्यवस्था पर हमला, लोकतंत्र की आत्मा पर चोट के समान है — और इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
दलित बस्ती के लोगों ने एकजुट होकर न्याय के पक्ष में आवाज़ बुलंद की, और यह संकल्प लिया कि
अन्याय के विरुद्ध हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रहेगा।