Bishwanath Ram
  • Home
  • About Us
  • Latest News
  • Keep In Touch
  • Grievance

संजय कुमार-पी.वी. नरसिंह राव जी जयंती पी.वी. नरसिंह राव जी जयंती पी.वी. नरसिंह राव जी पर उन्हें शत शत नमन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रसिद्ध राजनेता श्री पीवी नरसिंहा राव की जयंती पर शत-शत नमन। श्री पीवी नरसिंहा राव, जो कि देश के 9वें प्रधानमंत्री और प्रखर राष्ट्रवादी स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी के राजनैतिक शिष्य माने जाते हैं, आज समस्त देश उनकी 100वीं जयंती मना रहा है। आधुनिक भारत के निर्माण में विशेष योगदान देने वाले श्री नरसिंहा राव देश में आर्थिक सुधारों के प्रणेता और एक प्रबुद्ध प्रशासक के तौर पर जाने जाते हैं। साथ ही वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, उन्हें 10 भारतीय भाषाओं के साथ साथ 6 विदेशी भाषाओं का भी ज्ञान था। 

गौरतलब है कि आदरणीय नरसिंहा राव 28 जून, 1921 को आंध्र प्रदेश के करीमनगर जिले में जन्में थे, जो वर्तमान में तेलंगाना राज्य का क्षेत्र है। उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीतिक और सामाजिक कल्याण क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भागीदारी लेनी शुरू कर दी थी। पूर्ववर्ती आंध्र प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर सत्याग्रह आंदोलनों का श्रेय उन्हें ही जाता है। श्री नरसिंहा राव ने लंबे समय तक आंध्र प्रदेश को विकसित करने के कार्य किए और 1971 से 1973 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर भी रहे। जिसके बाद 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्होंने देश के नौवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।   

श्री नरसिंहा राव के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर तेलंगाना सरकार इस पूरे साल को नरसिम्हा राव के शताब्दी समारोह के रूप में मना रही है और उनके शताब्दी समारोह के एक हिस्से के रूप में, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पिछले एक साल से कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज तेलंगाना की राज्यपाल डॉ तमिलीसाई सुंदरराजन हैदराबाद में नेकलेस रोड पर श्री नरसिम्हा राव की 16 फीट की मूर्ति का उद्घाटन करेंगी। देश को आर्थिक विकास देने वाले और सादे किन्तु करिश्माई व्यक्तित्व के साथ श्री नरसिंहा राव ने जिस तरह लाइसेंस राज, परमिट राज आदि को खत्म कर उदारीकरण की नीति को भारत में लाया और देश की डूबती अर्थव्यवस्था को किनारे लगाया, उसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।    

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

बिश्वनाथ राम - बक्सर के युवा उद्यमी मनीष कुमार अटल मिथिला सम्मान से हुए विभूषित

बिश्वनाथ राम - बक्सर के युवा उद्यमी मनीष कुमार अटल मिथिला सम्मान से हुए विभूषित

भारत में पॉल्ट्री फार्म के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बक्सर के युवा उद्यमी मनीष कुमार को नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में "अट...

बिश्वनाथ राम - जन्मदिवस की बधाई देने वाले सभी मित्रों व शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद

बिश्वनाथ राम - जन्मदिवस की बधाई देने वाले सभी मित्रों व शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद

राजपुर से विधायक बिश्वनाथ राम को उनके जन्मदिवस पर चारों ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं और मित्रगण उन्हें उनेक उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए श...

बिश्वनाथ राम - अनुसूचित जाति/जनजाति विकास उत्थान की बैठक में की शिरकत

बिश्वनाथ राम - अनुसूचित जाति/जनजाति विकास उत्थान की बैठक में की शिरकत

बिहार में अनुसूचित जाति/जनजाति के विकास हेतु लगातार आवाज उठा रहे विधायक बिश्वनाथ राम ने आज पटना मनें मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में हुई एक अहम ब...

बिश्वनाथ राम - राजपुर विधानसभा के हरपुर गांव में श्राद्ध कर्म में उपस्थित रहे विधायक जी

बिश्वनाथ राम - राजपुर विधानसभा के हरपुर गांव में श्राद्ध कर्म में उपस्थित रहे विधायक जी

राजपुर विधानसभा के सुख-दुख में उनके साथ तत्परता से खड़े हैं विधायक बिश्वनाथ राम। जनता की समस्याओं पर आवाज उठाने के साथ ही उन्हें परिवार के तौ...

बिश्वनाथ राम - बक्सर में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के छठे स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में दिया संबोधन

बिश्वनाथ राम - बक्सर में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के छठे स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में दिया संबोधन

बिहार के बक्सर जिले में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के छठवें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर राजपुर क्षेत्र से विधायक बिश्वनाथ राम मौजूद रह...

विश्वनाथ राम-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

विश्वनाथ राम-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

विश्वनाथ राम-छठ पूजा की शुभकामनाएं  छठ पूजा  जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

विश्वनाथ राम-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

विश्वनाथ राम-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

विश्वनाथ राम-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. ...

अधिक जानें...

बिश्वनाथ राम के अपडेट पाने के लिए सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे बिश्वनाथ राम अपने कार्यों को अपने पोर्टल पर लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© bishawnathram.com & Navpravartak.com Terms  Privacy