Bishwanath Ram
  • Home
  • About Us
  • Latest News
  • Keep In Touch
  • Grievance

विश्वनाथ राम-आप सभी देशवासियो को संविधान दिवस संविधान दिवस की शुभकामनायें

  • By
  • Bishwanath Ram
  • November-26-2020

देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही भारतीय राजनीतिज्ञों और विद्वेताओं ने देश के अपने एक विशेष संविधान होने पर चर्चा शुरू कर दी थी। इसी क्रम में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए एक प्रारूप समिति का निर्माण  किया गया था, जिसके अध्यक्ष के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर को नियुक्त किया गया था और उन्हें संविधान के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। डॉ अंबेडकर ने निरंतर दो वर्षों के अथक परिश्रम और विश्व भर के सभी संविधानों का बारीकी से अध्ययन करने के बाद भारतीय परिस्थितियों के संदर्भ में संविधान का मसौदा तैयार किया और 26 नवंबर, 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के सामने रखा, जिसे उसी दिन अपना लिया गया। इसके बाद से प्रति वर्ष हमारे देश में 26 नवंबर को "संविधान दिवस" मनाया जाता है।  जानिए भारत के संविधान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :

1. भारत को अपने सबसे बड़े लिखित संविधान के कारण ही विश्व का सबसे बाद गणतंत्र कहा जाता है। 

2. भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा पर कुल अनुमानित लागत एक करोड़ रुपये थी। 

3. संविधान के निर्माण में 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था और कुल 118  बैठकों का आयोजन इस दौरान किया गया था। 

4. भारतीय संविधान सभा के मुख्य सदस्यों में पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ भीमराव अंबेडकर सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम, डॉ राजेन्द्र प्रसाद थे। 

5. 11 दिसम्बर, 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया था, जो अंत तक इस पद पर बने रहे। 

6. भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसे आदर्शों को फ्रांस से लिए गया है, वहीं संसदीय सरकार, संसदीय प्रणाली, एकल नागरिकता, कैबिनेट व्यवस्था जैसी कईं व्यवस्थाएँ ब्रिटेन से ली गई हैं। 

7. हमारे संविधान में संशोधन और राज्य सभा सदस्यों के चुनाव की प्रणाली दक्षिण अफ्रीका, मौलिक कर्तव्यों को रूस, राष्ट्रपति चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष मतदान आयरलैंड से, राष्ट्रपति पर महाभियोग अमेरिकी संविधान से लिए गए हैं। 

8. यह विश्व का सबसे बड़ा हस्तलिखित संविधान है, जिसे हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा लिपिबद्ध किया गया था। उन्होंने बेहद सुंदर इटैलिक स्टाइल में कैलिग्राफी के साथ संविधान को लिखा था, जिसमें उन्हें छह महीने का समय लगा था। इसके लिए उन्होंने किसी प्रकार का मेहनताना नहीं लिया था, बस उनकी शर्त थी कि वह हर पृष्ठ के नीचे अपना नाम और अंतिम पृष्ठ के बाद अपना व अपने दादा जी का नाम लिखेंगे। 

9. संविधान लिखने के लिए हाथ से बने हुए कागज पुणे से मंगवाए गए और इसके लिए रायजादा साहब ने 303 निब होल्डर कलम और 254 बोतल इंक का प्रयोग किया। 

10. भारतीय संविधान की मूल प्रति को शांति निकेतन के कलाकारों द्वारा आचार्य नंदलाल बोस के निर्देशन में सजाया गया था। 

11. संविधान की प्रस्तावना का पृष्ठ बी राम मनोहर सिंह के द्वारा निर्मित किया गया था। 

12. संविधान की मूल प्रतियों को संसद के पुस्तकालय में हीलियम से भरे चैम्बर में रखा गया है ताकि यह खराब नहीं हों। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

विश्वनाथ राम-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

विश्वनाथ राम-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

विश्वनाथ राम - मैक्स हेल्थ केयर का उद्घाटन – बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक कदम

विश्वनाथ राम - मैक्स हेल्थ केयर का उद्घाटन – बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक कदम

आज राजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इटाढ़ी प्रखंड स्थित साथ रोड पकड़ी में आयोजित मैक्स हेल्थ केयर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर...

विश्वनाथ राम - कैलाशपुरी पोखरा घाट का उद्घाटन – श्रद्धा और विकास का संगम

विश्वनाथ राम - कैलाशपुरी पोखरा घाट का उद्घाटन – श्रद्धा और विकास का संगम

आज राजपुर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत कैथहर कलाँ के घंटाडीह गांव स्थित कैलाशपुरी पोखरा पर 10 लाख की लागत से निर्मित घाट का उद्घाटन करने का सौभाग्...

विश्वनाथ राम - कांवरिया सेवा में सहभागिता – आस्था और सेवा का संगम

विश्वनाथ राम - कांवरिया सेवा में सहभागिता – आस्था और सेवा का संगम

आज राजपुर विधानसभा क्षेत्र के बरका गांव एवं भाखवा लख में आयोजित कांवरिया सेवा कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक आध्यात्...

विश्वनाथ राम - जनता का विश्वास, हमारे साथ – विकास और सेवा का संकल्प

विश्वनाथ राम - जनता का विश्वास, हमारे साथ – विकास और सेवा का संकल्प

जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, जो हमें हर चुनौती का सामना करने और हर अवसर को विकास में बदलने की प्रेरणा देता है। यह विश्वास केवल ...

विश्वनाथ राम - मिश्रवलिया गांव में जनसंपर्क के दौरान सर्वसमाज से आत्मीय भेंट एवं संवाद

विश्वनाथ राम - मिश्रवलिया गांव में जनसंपर्क के दौरान सर्वसमाज से आत्मीय भेंट एवं संवाद

आज अपने विधानसभा क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव में जनसंपर्क के दौरान सर्वसमाज के सम्मानित ग्रामवासियों से भेंट कर उनका हालचाल जाना और क्षेत्र क...

विश्वनाथ राम - हर गांव, हर आवाज़ – जनसेवा हमारा संकल्प

विश्वनाथ राम - हर गांव, हर आवाज़ – जनसेवा हमारा संकल्प

हम हर गांव में जाकर आम जनता से सीधा संवाद करते हैं, उनकी समस्याएं सुनते हैं, सुझावों को गंभीरता से लेते हैं और समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहते ...

विश्वनाथ राम - आपकी बात हमारा संकल्प – जनसंपर्क में जनता से सीधा संवाद

विश्वनाथ राम - आपकी बात हमारा संकल्प – जनसंपर्क में जनता से सीधा संवाद

जनता की अपेक्षाएं, समस्याएं और सुझाव ही हमारे कार्यों की दिशा तय करते हैं। "आपकी बात, हमारा संकल्प" सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि हमारे जनसेवा क...

विश्वनाथ राम  - धनसोई एवं तियारा बहुआरा गांव में शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर शोक संवेदना

विश्वनाथ राम - धनसोई एवं तियारा बहुआरा गांव में शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर शोक संवेदना

आज अपने विधानसभा क्षेत्र के धनसोई और तियारा बहुआरा गांवों का दौरा कर हाल ही में अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। दु...

विश्वनाथ राम - बड़े भाई जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

विश्वनाथ राम - बड़े भाई जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

आज अत्यंत दुःखद और भावुक क्षण में, दुर्भाग्यवश अपने बड़े भाई जी की मृत्यु के पश्चात उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला। यह क्षति ...

विश्वनाथ राम - बिहार बंद: जनता के हक़ और अधिकारों की लड़ाई

विश्वनाथ राम - बिहार बंद: जनता के हक़ और अधिकारों की लड़ाई

आज बिहार की जागरूक जनता अपने हक़, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर आई। महँगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी न...

विश्वनाथ राम - मुहर्रम के अवसर पर ताज़िए में सहभागिता

विश्वनाथ राम - मुहर्रम के अवसर पर ताज़िए में सहभागिता

आज अपने क्षेत्र में मुहर्रम के पावन अवसर पर ताज़िए के जुलूस में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। बकसड़ा, भीतीहरा एवं अन्य स्थलों पर जाकर ताज़िय...

अधिक जानें...

बिश्वनाथ राम के अपडेट पाने के लिए सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे बिश्वनाथ राम अपने कार्यों को अपने पोर्टल पर लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© bishawnathram.com & Navpravartak.com Terms  Privacy