Bishwanath Ram
  • Home
  • About Us
  • Latest News
  • Keep In Touch
  • Grievance

कोसी नदी अपडेट - नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई, 1964 में चंपारण से पूर्णिया तक आई बाढ़

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • November-10-2021
नदी में पानी नहीं आया मगर बाढ़ आई। 1964 की बात है। बिहार में उस साल गंगा के उत्तरी भाग में चंपारण से लेकर पूर्णिया तक का क्षेत्र बाढ़ से परेशान था। तत्कालीन सारण जिले में इस साल दाहा नदी पर बने एक स्लुइस गेट के कारण काफी तबाही हुई थी।


दाहा नदी, घाघरा नदी की एक सहायक धारा है जो बरसात के मौसम में स्लुइसगेट बनने के पहले ज्यादा पानी आने पर 900 फुट की चौड़ाई में बहती हुई घाघरा से मिलती थी। जब यह स्लुइस गेट बना तो उसमें 9 फुट 9 इंच चौड़े 30 फाटक लगाये गये थे। अगर यह सारे फाटक एक साथ उठा दिये जाएं तो भी पानी की निकासी के लिये लगभग 300 फुट ही रास्ता बचता था। इसलिये इतना तो पहले से ही तय था कि स्लुइस गेट बन जाने के बाद दाहा का पानी निकलने में दिक्कत पेश आयेगी क्योंकि पानी के निकासी का रास्ता एक तिहाई रह गया था। यह भी तय था कि नदी के पानी की निकासी न हो पाने के कारण वह अगल-बगल और पीछे दूर तक के इलाके को डुबायेगा। यह पानी न फैलने पाये इसलिए दाहा के दोनों किनारों पर तटबन्ध भी बना दिये गये।

इसमें स्लुइस गेट की इतनी ही उपयोगिता थी कि जब दाहा में पानी आये और घाघरा में जलस्तर नीचे हो तो स्लुइस गेट उठा कर दाहा का पानी सरलता से घाघरा में निकाल दिया जाये। घाघरा का जलस्तर ऊपर हो जाने पर चाहे जो भी कर लिया जाये, दाहा का पानी घाघरा में नहीं जायेगा, इस बात की पूरी सम्भावना थी। इस हालत में घाघरा का पानी उलटे दाहा में प्रवेश करने का प्रयास करेगा जिसे स्लुइस गेट बन्द करके रोका जा सकता था। दाहा नदी का पानी बाहर न फैलने पाये इसके लिये नदी के दोनों किनारों पर तटबन्ध बना ही दिये गये थे।


इस वर्ष इस क्षेत्र में 6 जुलाई से बारिश शुरू हुई और रुक-रुक कर 3 अगस्त तक होती रही। परिणामस्वरुप दाहा नदी में काफी पानी आ गया मगर दुर्भाग्यवश स्लुइस गेट के सारे फाटक बन्द थे और उन्हें उठाने का कोई प्रयास विभाग की तरफ से नहीं किया गया था। दाहा का पानी इस तरह वहीं अटक गया और स्लुइस गेट के पीछे के बाढ़ से तथाकथित सुरक्षित हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गयी। इन फाटकों को 3 अगस्त तक भी नहीं उठाया गया था।


21 सितम्बर, 1964 के दिन स्थानीय विधायक रामानन्द यादव ने विधानसभा में सरकार से इस लापरवाही पर सफाई माँगी। जवाब में सरकार ने यह तो स्वीकार किया कि दाहा नदी में कैचमेंट में भारी वर्षा के कारण बाढ़ आयी, जिसकी वजह से सिसवन प्रखंड की भदई तथा धान की फसल बह गयी और कुछ कच्चे मकान बहे नहीं, गिर गये लेकिन सरकार इस बात से साफ मुकर गयी थी कि स्लुइस गेट उठाने की जिम्मेवारी उसकी है क्योंकि सरकार के अनुसार इस वर्ष दाहा में पानी ज्यादा पानी आया ही नहीं था।


सवाल इस बात का है कि जब पानी आया ही नहीं तब बाढ़ कैसे आ गयी? और बिना पानी के ही बाढ़ आ गयी तो भी स्लुइस गेट के फाटक कौन उठायेगा? विभाग की जिद थी कि वह फाटक नहीं उठायेगा भले ही उसके लिए जिले के कलक्टर और सिंचाई मंत्री का ही आदेश क्यों न लिखित दिया गया हो। रामानन्द यादव को यह सवाल एक बार फिर 1 अक्टूबर को उठाना पड़ा था जब हथिया की बारिश हो रही थी। विभाग ने नहीं सुना तो नहीं ही सुना।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

बिश्वनाथ राम - बक्सर के युवा उद्यमी मनीष कुमार अटल मिथिला सम्मान से हुए विभूषित

बिश्वनाथ राम - बक्सर के युवा उद्यमी मनीष कुमार अटल मिथिला सम्मान से हुए विभूषित

भारत में पॉल्ट्री फार्म के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बक्सर के युवा उद्यमी मनीष कुमार को नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में "अट...

बिश्वनाथ राम - जन्मदिवस की बधाई देने वाले सभी मित्रों व शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद

बिश्वनाथ राम - जन्मदिवस की बधाई देने वाले सभी मित्रों व शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद

राजपुर से विधायक बिश्वनाथ राम को उनके जन्मदिवस पर चारों ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं और मित्रगण उन्हें उनेक उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए श...

बिश्वनाथ राम - अनुसूचित जाति/जनजाति विकास उत्थान की बैठक में की शिरकत

बिश्वनाथ राम - अनुसूचित जाति/जनजाति विकास उत्थान की बैठक में की शिरकत

बिहार में अनुसूचित जाति/जनजाति के विकास हेतु लगातार आवाज उठा रहे विधायक बिश्वनाथ राम ने आज पटना मनें मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में हुई एक अहम ब...

बिश्वनाथ राम - राजपुर विधानसभा के हरपुर गांव में श्राद्ध कर्म में उपस्थित रहे विधायक जी

बिश्वनाथ राम - राजपुर विधानसभा के हरपुर गांव में श्राद्ध कर्म में उपस्थित रहे विधायक जी

राजपुर विधानसभा के सुख-दुख में उनके साथ तत्परता से खड़े हैं विधायक बिश्वनाथ राम। जनता की समस्याओं पर आवाज उठाने के साथ ही उन्हें परिवार के तौ...

बिश्वनाथ राम - बक्सर में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के छठे स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में दिया संबोधन

बिश्वनाथ राम - बक्सर में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के छठे स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में दिया संबोधन

बिहार के बक्सर जिले में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के छठवें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर राजपुर क्षेत्र से विधायक बिश्वनाथ राम मौजूद रह...

विश्वनाथ राम-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

विश्वनाथ राम-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

विश्वनाथ राम-छठ पूजा की शुभकामनाएं  छठ पूजा  जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

विश्वनाथ राम-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

विश्वनाथ राम-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

विश्वनाथ राम-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. ...

अधिक जानें...

बिश्वनाथ राम के अपडेट पाने के लिए सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे बिश्वनाथ राम अपने कार्यों को अपने पोर्टल पर लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© bishawnathram.com & Navpravartak.com Terms  Privacy