Bishwanath Ram
  • Home
  • About Us
  • Latest News
  • Keep In Touch
  • Grievance

कोसी नदी अपडेट - 1975 की बाढ़-दरभंगा से पटना तक, मीसा में गिरफ्तार आन्दोलनकारी उमेश राय के शब्दों में

  • By
  • Dr Dinesh kumar Mishra
  • December-11-2021

1975 की बाढ़-दरभंगा से पटना तक-मीसा में गिरफ्तार आन्दोलनकारी उमेश राय की ज़ुबानी


इस बाढ़ के बारे में ग्राम मोरों, थाना मोरों, जिला दरभंगा के उमेश राय ने मुझे बताया कि 1975 दरभंगा में शहर तो तबाह था ही क्योंकि मब्बी से लेकर सिरनियाँ तक अधवारा समूह की अन्तिम नदी दरभंगा-बागमती ने शहर को घेर कर पूरी तरह से तहस-नहस कर रखा था और स्थिति बहुत भयावह हो गयी थी। प्रशासन किंकर्तव्यविमूढ़ होकर हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ था।

-1975 की बाढ़-दरभंगा से पटना

इस बाढ़ से कुछ दिन पहले ही देश में आपातकाल लागू कर दिया गया था जिसके कारण विक्षोभ के सारे स्वर दब गये थे और अधिकांश लोग सरकार की भाषा बोलने लगे थे। जो कभी थोड़ा भी मुखर रहा होगा वह या तो घरों में छुपा हुआ था या भाग गया था। किसी को बात करने की हिम्मत ही नहीं थी जिसका नतीजा यह था कि हम लोगों के घरों में रखा हुआ अनाज पानी में डूब कर सड़ गया। हर तरफ कोहराम मचा हुआ था और लोग दाने-दाने को मुहताज हो गये थे। ग्रामीण क्षेत्र में गीदड़गंज (यह गाँव एकमीघाट से 3 किलोमीटर उत्तर में है) से लेकर हायाघाट तक हर तरफ पानी ही पानी था।


शहर के लहेरियासराय के बीचो-बीच से एक छोटी नदी (बाहा) बहती थी जिस पर एक छकौड़ीलाल तटबन्ध बना हुआ था। यह नदी कुशेश्वर स्थान के पास सीधे कमला नदी में जाकर मिल जाती थी। इस बाढ़ में बाहा के तटबन्ध की धज्जियाँ उड़ गयी थीं और पानी की निकासी के सारे रास्ते बन्द हो गये थे। पिछले वक्तों में शहर का पानी इसी बाहा से अपने आप निकल जाया करता था और यह एक प्राकृतिक व्यवस्था थी। बेतरह तटबन्धों के निर्माण के कारण यह व्यवस्था ध्वंस कर दी गयी थी। सरकार की योजना थी कि इस पानी को समस्तीपुर के फुहिया गाँव के पास बागमती और कमला के बीच ले जाकर छोड़ दिया जाए।

उस समय देश में एमर्जेंसी लगी हुई थी और बहुत से लोगों के साथ मुझे भी आतंरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था और मैं दरभंगा जेल में था जहाँ मंगनी लाल मंडल और देवेन्द्र प्रसाद यादव जैसे बड़े नेता पहले से ही मौजूद थे। बाढ़ का पानी जेल परिसर में भी घुस गया था और जेल परिसर तो हर तरफ से पानी से घिरा हुआ था ही। चारों ओर पानी होने से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बन्द हो गयी थी और जेल में खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं रह गयी। लगभग 20-22 लोग जेल की चारदीवारी फाँद कर भागने में कामयाब हो गये थे। हम लोग मीसा में बन्द थे अतः हमारी पेशी पटना हाईकोर्ट में होनी थी। यह एक बहाना था कि हमें दरभंगा से पटना भेज दिया जाता। ऐसा ही एक जत्था लेकर कुछ सिपाही हमें दरभंगा से पटना के लिये रेल से रवाना हुए। उनमें से कुछ हम लोगों के परिचित भी थे। उनमें से एक सत्य नारायण यादव मधुबनी का था और मंगनी लाल मंडल का परिचित था। उसकी वजह से रेल द्वारा 22 घंटे की यात्रा कर के हम लोग पटना पहुँचे। रास्ते में गाडी कहाँ रुक जायेगी इसका कोई भरोसा नहीं था और आगे जायेगी भी या नहीं यह भी तय नहीं था।


एक रात हम लोग सभी सिपाहियों के साथ समस्तीपुर स्टेशन पर एक सामान्य यात्री की भांति प्लेटफार्म पर सोये थे। हमारे साथ ही हमारी सुरक्षा में लगे सिपाही भी साथ ही सोये थे। सिपाही हमारे खाने-पीने का इन्तजाम करते थे जो चना–गुड़ से ज्यादा क्या होता होगा, आप समझ सकते हैं। कुछ पैसा हम लोगों के पास भी था तो एक शाम समस्तीपुर में स्टेशन के बाहर होटल में खाना खा लिया था। पटना पहुँचने पर पता लगा कि वहाँ भी बाढ़ का पानी शहर में घुसा हुआ था। किस्मत से बांकीपुर जेल में पानी नहीं था मगर पटना का पश्चिमी भाग तो डूबा ही हुआ था। हालात यहाँ भी अच्छे नहीं थे मगर दरभंगा जेल से स्थिति बेहतर थी। यहाँ पहुँच कर शहर में बाहर क्या हो रहा था उसकी तो सुनी-सुनायी खबरें ही मिलती थीं मगर रेल से आते हुए रास्ते में जो कुछ हम लोगों ने देखा था वह तो भयावह था।


श्री उमेश राय

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

बिश्वनाथ राम - बक्सर के युवा उद्यमी मनीष कुमार अटल मिथिला सम्मान से हुए विभूषित

बिश्वनाथ राम - बक्सर के युवा उद्यमी मनीष कुमार अटल मिथिला सम्मान से हुए विभूषित

भारत में पॉल्ट्री फार्म के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बक्सर के युवा उद्यमी मनीष कुमार को नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में "अट...

बिश्वनाथ राम - जन्मदिवस की बधाई देने वाले सभी मित्रों व शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद

बिश्वनाथ राम - जन्मदिवस की बधाई देने वाले सभी मित्रों व शुभचिंतकों को हार्दिक धन्यवाद

राजपुर से विधायक बिश्वनाथ राम को उनके जन्मदिवस पर चारों ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं और मित्रगण उन्हें उनेक उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए श...

बिश्वनाथ राम - अनुसूचित जाति/जनजाति विकास उत्थान की बैठक में की शिरकत

बिश्वनाथ राम - अनुसूचित जाति/जनजाति विकास उत्थान की बैठक में की शिरकत

बिहार में अनुसूचित जाति/जनजाति के विकास हेतु लगातार आवाज उठा रहे विधायक बिश्वनाथ राम ने आज पटना मनें मुख्यमंत्री संवाद कक्ष में हुई एक अहम ब...

बिश्वनाथ राम - राजपुर विधानसभा के हरपुर गांव में श्राद्ध कर्म में उपस्थित रहे विधायक जी

बिश्वनाथ राम - राजपुर विधानसभा के हरपुर गांव में श्राद्ध कर्म में उपस्थित रहे विधायक जी

राजपुर विधानसभा के सुख-दुख में उनके साथ तत्परता से खड़े हैं विधायक बिश्वनाथ राम। जनता की समस्याओं पर आवाज उठाने के साथ ही उन्हें परिवार के तौ...

बिश्वनाथ राम - बक्सर में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के छठे स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में दिया संबोधन

बिश्वनाथ राम - बक्सर में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के छठे स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में दिया संबोधन

बिहार के बक्सर जिले में मां शिवरात्रि हॉस्पिटल के छठवें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर राजपुर क्षेत्र से विधायक बिश्वनाथ राम मौजूद रह...

विश्वनाथ राम-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती  सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

विश्वनाथ राम-गुरुनानक जयंती की गुरुनानक जयंती सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

गुरुनानक सिखों के प्रथम गुरु हैं | इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह जैसे कई नामो से सम्बोधित किया गया है | गुरुनानक देव जी के ...

विश्वनाथ राम-छठ पूजा की शुभकामनाएं  छठ पूजा  जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

विश्वनाथ राम-छठ पूजा की शुभकामनाएं छठ पूजा जानियें छठ पूजा से जुड़े वैज्ञानिक एवं सामाजिक महत्त्व

दिवाली के छह दिन बाद आने वाला छठ पर्व मूल रूप से सूर्योपासना का पर्व है, जिसका आरंभ दिवाली के मात्र चार दिन बाद से ही हो जाता है. कार्तिक मा...

विश्वनाथ राम-शुभ दीपावली दीपावली  रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

विश्वनाथ राम-शुभ दीपावली दीपावली रोशनी और उज्ज्वलता के त्यौहार दीपावली से करें जीवन को प्रकाशमय

“राम”...मात्र दो शब्दों और एक मात्रा के संयोजन से बना एक शब्द है, लेकिन इस छोटे से शब्द में सार्थक जीवन जीने का प्रत्येक सूत्र छिपा हुआ है. ...

अधिक जानें...

बिश्वनाथ राम के अपडेट पाने के लिए सब्सक्राइब करें

काँग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश में जनता के लिए लगातार कार्य कर रहे बिश्वनाथ राम अपने कार्यों को अपने पोर्टल पर लगातार अपडेट करते रहते हैं. इनके कार्यों से जुड़ने के लिए और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिया फॉर्म भरें.

© bishawnathram.com & Navpravartak.com Terms  Privacy